लखीसराय, फरवरी 9 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के वार्ड संख्या 29 सहित अधिकांश वार्डों में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। नियमित उठाव नहीं होने के कारण खुले स्थानों पर कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोग गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और गंदगी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। वार्ड संख्या 29 की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। यहां कई दिनों से कूड़े-कचरे का ढेर जमा है, जिसे अब तक हटाया नहीं गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा। सुबह-शाम फैलने वाली दुर्गंध से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खास तौर पर परेशानी हो रही ह...