मधुबनी, फरवरी 19 -- मधुबनी। नजीरपुर,दोस्तपुर सहित मोमिन टोला,राम चौक और दरगाह चौक,शेख टोली इलाकों में रमज़ान का चांद देखे जाने की खबर के साथ ही खुशी की लहर दौड़ गई। चांद नजर आते ही लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और मस्जिदों की ओर रुख किया। रमजान की शुरुआत के साथ ही आज रात मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की जाएगी। खास इबादत के इस महीने में लोगों ने अपने घरों में भी कुरआन की तिलावत और नमाज का विशेष इंतजाम किया है। मस्जिदों को सजाया गया है और इबादत के लिए खास तैयारियां की गई हैं। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। इफ्तार और सहरी के लिए फल,खजूर और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की मांग में तेजी आई है। दुकानों पर देर शाम तक चहल-पहल देखी गई। पहला रोजा रखने वाले बच्चों और युवाओं में खास उत्साह नजर आया। परिवारों में आध्यात्मिक माहौल के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.