लखनऊ, मार्च 23 -- - 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर विकास विभाग शहरों में स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संक्रामक रोग व जलभराव रोकने के लिए पहले से तैयारी करेगा। इसके लिए 1 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसी बीच 10 से 30 अप्रैल तक संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने निकायों को भेजे निर्देश में कहा है कि इसके लिए मार्च में कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी। मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से दिमागी बुखार व अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए अभियान चलाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में फागिंग करवाना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई हाई रिस्क क्षेत्रों की सूची के आधार पर बचाव के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। व्यक्तिगत स्वच्छता के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.