गुड़गांव, जनवरी 21 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। नगर निगम क्षेत्राधिकार में एरिया सभाओं का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। हरियाणा नगरपालिका नागरिक भागीदारी अधिनियम, 2008 के तहत उठाया गया यह कदम शहर के प्रशासन और सेवा वितरण प्रणाली में आम नागरिकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करेगा। निगम प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, एरिया सभाओं से संबंधित विस्तृत विवरण और उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.mcg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। नागरिक वेबसाइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनका क्षेत्र किस एरिया सभा के अंतर्गत आता है। एरिया सभाओं के गठन से क्या बदलेगा? एरिया सभाओं का मुख्य उद्देश्य शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है। इन...