गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर,मुख्य संवाददाता। नगर निगम की स्मार्ट शहरी बाढ़ प्रबंधन परियोजना को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। नगर निगम को वर्ष 2025 के 'स्मार्ट वाटर रेजिलिएंस प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर की श्रेणी में प्रतिष्ठित 'जीईईएफ ग्लोबल वाटरटेक अवार्ड्स 2025 शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मिला। यह पुरस्कार अत्याधुनिक तकनीक से जलभराव की समस्या का समाधान करने और जल प्रबंधन में नवाचार के लिए मिला है। यह पुरस्कार भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव को दिया। महापौर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा, यह सम्मान गोरखपुर द्वारा शहरी बाढ़ प्रबंधन में तकनीक का अभिनव उपयोग कर शहर की जलभराव समस्या को दूर करने और जलवायु सहनशीलता को मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना है। यह हमारी टीम की मेहनत...