रांची, जनवरी 2 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी शहर की 19 वार्डों की शहरी आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व बैंक के सहयोग से एवं झारखंड म्युनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से खूंटी शहरी जलापूर्ति योजना का निर्माण कराया गया था। इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास 25 जनवरी 2019 को किया गया था। योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 19 वार्डों के 8192 घरों तक जलापूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। योजना के अंतर्गत शहर में लगभग 121 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई, साथ ही 16 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक जलशोधन संयंत्र का निर्माण कराया गया। इसके अलावा शहर में तीन बड़े जलमीनार भी बनाए गए, ताकि निर्बाध और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान में योजना के तहत शहर के कई वार्डों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.