भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार के शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने मानदेय और सुविधाओं में तत्काल बढ़ोतरी की मांग की है। भागलपुर नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य और वार्ड 21 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा को पत्र लिखा है। सिन्हा ने अपने पत्र में बताया है कि शहरी निकायों के महापौर, उपमहापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का मानदेय पिछले दस वर्षों से अपरिवर्तित है। वर्तमान में महापौर को Rs.12,000, उपमहापौर को Rs.10,000, अध्यक्ष को Rs.6,000 से Rs.10,000 और पार्षदों को अब Rs.2,500 प्रति माह मिल रहा है। उन्होंने झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में बिहार में यह मानदेय अत्यंत कम बताया है। उन्होंने उल्लेख किया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.