कटिहार, अक्टूबर 22 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि दीपावली संपन्न होते ही लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में लोग जुट गए है। शहरी क्षेत्र में कारी कोसी घाट, बालू घाट, बैगना नहर, विजय बाबु पोखर, बीएमपी पोखर सहित 35 बड़े छठ घाट हैं। नगर निगम द्वारा छठ व्रतियों के लिए 175 कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण विभिन्न स्थानों पर कराया जा रहा है। इसमें संबंधित इलाके के युवाओं व संस्थाओं की मदद भी ली जा रही है। छठ घाटों की साफ-सफाई व तैयारी का काम जोरों पर है। ओटी पाड़ा, ललियाही सहित अन्य स्थानों पर कृत्रिम छठ घाट बनाया जाता है। महापर्व छठ के लोकगीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। नगर निगम के सहायक अभियंता अमर झा ने बताया कि निगम के स्तर से कृत्रिम घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य घाटों से जिन स्थानों की दूरी अधिक है वहां की व्रतियों की सुविधा क...