दुमका, फरवरी 15 -- दुमका। दुमका कोर्ट कैम्पस के 11 नम्बर काउंटर के मालिक एवं फुटपाथ पर बैठ कर टाइप राइटिंग करने वाले आपस में भिड़ गए। 11 नम्बर काउंटर के संचालक आनंद कुमार एवं भाई आशीष कुमार ने टाइपराइटर के पुत्र निलेश कुमार पर कैची से सिर पर प्रहार कर दिया। कैची लगने से निलेश के सिर पर जख्म के निशान उभर आए है। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट भी हुई। घायल निलेश का इलाज पीजेएमसीएच में कराया गया। यह घटना शनिवार को दोपहर में हुई। आनंद कुमार एवं आशीष कुमार बाउरीपाड़ा के निवासी है और निलेश कुमार पुराना दुमका के निवासी है। आनंद और आशीष का 11 नम्बर काउंटर में फोटो स्टेट की दुकान है। वहीं निलेश के पिता फुटपाथ में टाइपराइटिंग का काम करते है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति एफिडेविट कराने के लिए टाइपराइटर के पास पहुंचे ...