गढ़वा, फरवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर अब नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। तय चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होनी है। लोगों का कहना है कि गढ़वा शहर को नगर निकाय का दर्जा मिले काफी समय गुजर गए। विभिन्न व्यवसाय से जुड़े छोटे कारोबारियों ने कहा कि 21 वार्डों वाले गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में समय के साथ आबादी बढ़ने के साथ ही जरूरत के अनुसार शहरी क्षेत्र में सुविधाएं नहीं बढ़ीं। आबादी के अनुसार शहरी सुविधाएं बढ़ाने में नगर परिषद अबतक नाकाम रहा है। शहरी क्षेत्र में प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बेहद कमी है। मुख्य मार्ग पर कहीं भी पिक एंड ड्राप प्वाइंट नहीं है। उसके कारण ऑटो चालक कहीं भी खड़ा कर सवारी चढ़ाते हैं या उतारते हैं। उ...