कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता मतदाता जागरुकता को लेकर गठित स्वीप कोषांग की ओर से शहरी क्षेत्र में व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा रानी ने किया। नगर पंचायत कोडरमा अंतर्गत वार्ड संख्या-01 में स्वीप टीम ने घर-घर जाकर एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर मतदान समय की जानकारी दी। टीम ने मतदाताओं को लोकतंत्र में उनकी भूमिका और मतदान के महत्व से अवगत कराया तथा सभी को निष्पक्ष, नैतिक और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। स्वीप टीम ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...