एटा, जनवरी 29 -- अवैध लाइब्रेरी संचालन को लेकर डीआईओएस डा. इंद्रजीत ने तीन तहसीलों पर टीम गठित कर छापामार कार्रवाई कराई जा रही है। गुरुवार को तहसील एटा क्षेत्र की टीम ने शहरी क्षेत्र की पांच अपंजीकृत लाइब्रेरी पर छापामार कार्रवाई की है। गुरुवार को टीम में शामिल राजकीय इंटर कालेज एटा के प्रधानाचार्य एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष सिंह, सह प्रभारी प्रदीप कुमार ने निधौली रोड स्थित अचीवर्स लाइब्रेरी संचालक दीपक कुमार, माधव लाइब्रेरी संचालक रंजीत यादव, संस्कृत लाइब्रेरी संचालक इंद्राज, श्रंगारनगर स्थित यूनिक लाइब्रेरी सहित पांच सेंटर पर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान टीम ने लाइब्रेरी संचालकों से पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे। लाइब्रेरी संचालक पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर टीम ने लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस दिया ...