सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने मंगलवार की शाम पूर्व सीएम रघुवर दास सिमडेगा पहुंचे। शहरी क्षेत्र के सांयपुर जिउतियाटोली में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उन्होंने उपस्थि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पार्टी द्वारा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम बिलास बड़ाईक को अपना वोट देकर विजयी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि निकाय चुनाव में तीन वर्ष देर कर गठबंधन की सरकार ने शहरी क्षेत्र में विकास पर ब्रेक लगा दी है। अब राज्य में हाईकोर्ट के आदेश के बाद निकाय चुनाव कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार में बेटी बहू भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार रामविलास...