जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को मास्टर कोच बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी एचआईएएस के प्रति जिम्मेदारियों को समझा और एनयूएचएम समीक्षा बैठक में प्रतिभागियों को कोचिंग देने की योजना बनाई। शहरी क्षेत्रों में वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 में कॉपर-टी सेवाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बैठक सिविल सर्जन डॉ. शहीर पाल के निर्देश पर हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला डाटा प्रबंधक, शहरी लेखा पदाधिकारी, शहरी डाटा प्रबंधक, जिला अस्पताल प्रबंधक समेत सभी शहरी लोक स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित थे। पीएस इंडिया से डॉ. खुशबू ने पीपीटी के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को कोचिंग प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.