हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली लाइनों को आधुनिक बनाने और मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल रही। टीपी नगर, धौलाखेड़ा और गौलापार क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को सुबह से शाम तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। टीपी नगर उपसंस्थान के अंतर्गत बेलबाला, देवलचौड़, निलियम कॉलोनी और मानपुर पश्चिम जैसे बड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। एसडीओ शुभा जोशी ने बताया कि इन क्षेत्रों में कनेक्टर रिप्लेसमेंट का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना था। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई। वहीं, धौलाखेड़ा और गौलापार बिजलीघर से जुडे क्षेत्रों में लाइन मेंटेनेंस किए जाने पर भी सुबह साढ़े नौ से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप क...