देवघर, जुलाई 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2025 में निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने को लेकर रख रखाव कार्य के लिए 4 जुलाई शुक्रवार को कॉलेज पीएसएस से 11 केवी शिवगंगा फीडर का लाइन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बंद रहेगा। इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता सह एसडीओ लव कुमार ने कहा कि मेंटनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे शिवगंगा के चारों ओर, लक्ष्मीपुर चौक, भारती होटल, मानसिंही, शिवराम झा चौक, हिंदी विद्यापीठ, डोमासी, पेड़ा गली, कीर्तनियां घाट सहित संबंधित क्षेत्रों में उक्त अवधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपभोक्ताओं को होने वाले परेशानी को लेकर खेद व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.