नवादा, दिसम्बर 14 -- रजौली। निज संवाददाता नगर पंचायत रजौली में अवस्थित और इसके 8 किलोमीटर की परिधि में पड़ने वाले विद्यालयों के शिक्षकों के आवास भत्ता संबंधी मुद्दे को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल शिक्षक नेता अजित सिंह, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, शिक्षक अशोक कुमार के साथ अन्य शिक्षकों ने वारसलीगंज और हिसुआ की तर्ज पर आवास भत्ता देने की मांग की। शिक्षक नेता ने बताया कि शिक्षकों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि नगर पंचायत रजौली में कार्यरत पुराने नियमित शिक्षकों को तो शहरी आवास भत्ता प्राप्त है, लेकिन वहीं विशिष्ट शिक्षकों और नियोजित शिक्षकों को अब तक यह लाभ नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त रजौली नगर पंचायत के 8 किलोमीटर के दायरे में स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का शहरी आवास भत्ता भी अभी तक नहीं बढ़ाया ...