धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 22 संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशिष्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों लोगों ने अपनी जांच करायी। सहायक नगर आयुक्त सन्नी कुमार ने कैंप का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। कैंप में डॉ सुरेश कुमार श्रीवास्तव, जनरल फिजिशियन, डॉ शोमादत्त रॉय इन्डोक्रोनोलोजिस्ट, डॉ आयुषि सिन्हा चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ कुमारी सुप्रिमा गायनोलॉजिस्ट, डॉ यूएन सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.