मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- मुरादाबाद। नगर निगम ने कांठ रोड पर महात्मा गांधी के दांडी मार्च का तोहफा गांधी जयंती पर दिया है। गुरुवार सुबह दांडी स्मारक का विधिवत उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डाक्टर जयपाल सिंह व्यस्त व मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुम्मन अर्पित किए। कहा कि मुरादाबाद में कांठ पर स्थित दांडी स्मारक देश का दूसरा स्मारक है। पहला गुजरात में है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी। हमारी सरकार उसी मार्ग पर चल रही है। बात चाहे स्वच्छता से जुड़ी हो या फिर स्वदेशी अपनाने की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स...