धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता ठंड के मौसम में भी लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में पानी संकट से हर व्यक्ति परेशान है जबकि पूर्व के दिनों में मेन राइजिंग पाइप के लीकेज की रिपेयरिंग की गई थी। इसके बाद भी शहर में जल संकट बना हुआ। जलापूर्ति के बाद भी शहर के बिनोद नगर, गांधी रोड, मनईटांड़ बैंक कॉलोनी, नूतनडीह, भेलाटांड़, वासेपुर, भूली सहित आसपास में रह रहे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इन सभी क्षेत्रों के कुछ लोगों को 20-25 मिनट पानी मिल रहा है तो कुछ क्षेत्रों में 15 मिनट मिल रहा है। इससे लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोग पानी खरीद कर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर का कहना है कि हाल के दिनों में कई जगहों पर लीक...