जहानाबाद, फरवरी 18 -- मरीजों एवं कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा कई बार छत का प्लास्टर गिरने से मरीजों और कर्मचारियों को लग चुकी है हल्की चोटें करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शहर तेलपा का भवन इन दिनों पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। भवन की छत का प्लास्टर जगह-जगह से टूटकर गिर रहा है, जिससे यहां आने वाले मरीजों एवं कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार छत का प्लास्टर गिरने से मरीजों और कर्मचारियों को हल्की-फुल्की चोटें लग चुकी हैं। कुछ माह पूर्व प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से केंद्र में कार्यरत एएनएम विमला देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। घटना के बाद भी भवन की मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बताया जाता है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.