पीलीभीत, मार्च 24 -- प्रयागराज के महाकुंभ समेत हर छोटे बड़े मंच पर जंगल के शहद को पहचान दिलाने के बाद विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) एक और पहल करने जा रहा है। अब जंगल या जिले के ऐसे गांव चिन्हित किए जा रहे हैं जहां पर दुधारू पशु भी हो और देशी घी बनाने को लेकर उत्साह भी। देशी घी को बना कर इसकी ब्रांडिंग कराने की तैयारी है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लगातार डब्ल्यूडब्ल्यूएफ अपनी उपयोगिता और धमक साबित करता रहा है। लोगों को जागरूक बनाने और उनको रोजगार का जरिया दिलाने में सहायक हो रहे प्रयासों को शासन स्तर तक सराहा गया है। अब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ एक ऐसा प्रयास करने जा रहा है कि शहद के बाद यहां का तैयार देशी घी भी ब्रांड बन सके। इसके लिए पीटीआर से सटे गांवों का चयन किया जाएगा। यही नहीं जिले के भी ऐसे गांव तलाशे जाएंगे कि जहां पर दुधारू पशु अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.