अलीगढ़, जुलाई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शस्त्र लाइसेंस बनवाना पहले से ही आसान नहीं रहा है। वहीं अब लाइसेंस बनवाना महंगा हो गया है। प्रशासन ने शुल्क में बढ़ोत्तरी की है। पहले रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल के लिए 21 हजार रुपए का शुल्क अलग-अलग मदों में देना होगा। पहले साढ़े 15 हजार रुपए देने होते थे। अलीगढ़ में करीब 37 हजार लाइसेंसधारक हैं। इन सभी लाइसेंस का पांच वर्ष पर नवीनीकरण होता है। इसमें जिला राइफल एसोसिएशन में शुल्क जमा करना होता है। नए लाइसेंस धारकों को तीन अलग-अलग मदों में राशि जमा करनी होती है। इसमें जिला राइफल एसोसिएशन, रेड क्रास सोसाइटी व खेल कूद एवं प्रोत्साहन समिति का मद शामिल है। जिला प्रशासन ने अब नए लाइसेंस पर जिला राइफल एसोसिएशन व रेड क्रास सोसाइट के मद में बढ़ोतरी कर दी है। खेलकूद एवं प्रोत्साहन समिति के मद में शुल्क बढ़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.