मैनपुरी, फरवरी 4 -- कलक्ट्रेट पर काम करने वाले एक मुंशी की मदद से शस्त्र लाइसेंस धारक ने फर्जी अभिलेखों के सहारे राइफल के लाइसेंस का नवीनीकरण कर लिया। जांच में इस बात का खुलासा हुआ तो एसडीएम ने कोतवाली में आरोपी लाइसेंस धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। प्रभारी अधिकारी शस्त्र और एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 31 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में काम करने वाले मुंशी मनोज कुमार के सहयोग से करहल निवासी शस्त्र लाइसेंस धारक सुनील कुमार ने अपनी लाइसेंसी राइफल का नवीनीकरण फर्जी अभिलेखों के सहारे कर लिया। इस तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लाइसेंस धारक सुनील कुमार पुत्र मुलायम सिंह यादव निवासी सिरसागंज रोड करहल तथा कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी मुंशी मनोज कुमार पुत्र महेंद्र पाल के खिलाफ धोखाधड़ी की...