मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व लोगों द्वारा शस्त्र पूजन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। जबकि रामलीला मैदान में श्रीराम व रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम का तीर लगते ही अंहकारी रावण का पुतला धूं-धूं करके जल उठा। वही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारो से गूंज उठा। गुरुवार को कस्बे के बाहरी क्षेत्र में रोहाना तिराहे के निकट स्थित रामलीला मैदान पर शाम के समय श्रीराम का युद्ध रावण की सेना से हुआ। श्रीराम ने रावण की सेना का संहार करते हुए मेघनाथ,कुम्भकर्ण और अन्त में रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। विजय पताका फहराते ही युद्ध का मैदान जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा था। रामलीला समिति द्वारा श्रीराम की जीत पर नगर के मुख्य मार्गों से विजयी जलूस निकाला गया। नागरिको ने ...