पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- बीसलपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीराम एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर क्षत्रियों ने शस्त्रों का पूजन कर समाज की रक्षा के लिए इनका उपयोग करने की शपथ ली। जिलाध्यक्ष डॉ. पीडी सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर की है और हर वर्ग को साथ लेकर चला है। राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया ने कहा कि समाज में एकजुटता जरूरी है। संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह तोमर, बबलू सिंह चौहान, मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान सिंह ने की। अवध राज सिंह, रितेश सिंह, अक्षत सिंह, मनीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.