देवरिया, फरवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। लार थाने पर तैनात दारोगा जी असलहा के संचालन को लेकर ठीक से एसपी संजीव सुमन को जानकारी नहीं दे पाए। इस पर एसपी ने न केवल नाराजगी जाहिर की, बल्कि तत्काल दारोगा को निलंबित करने का आदेश दे दिया। वहीं कागजातों के रख-रखाव में लापरवाही बरतने पर दीवान को भी निलंबित कर दिया गया है। एसपी संजीव सुमन बुधवार की शाम वार्षिक निरीक्षण पर लार थाने पहुंचे और उन्होंने एक-एक स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दारोगा व सिपाहियों से भी असलहा चलाने व उनके नाम के बारे में जानकारी ली। थाने में तैनात दारोगा रामऔतार से असलहा संचालन को लेकर जानकारी मांगी और असलहा सामने ही उठवाना शुरू कर दिया। लेकिन दारोगा जी के असलहा पकड़ने व अन्य जानकारियां ठीक नहीं थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और फटकार लगाई। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.