नई दिल्ली।, अगस्त 31 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों भले ही भाजपा से नजदीकी को लेकर सुर्खियों में हों, लेकिन उनकी अंग्रेजी ने उन्हें सदैव प्रसिद्धि दिलाई है। थरूर अपने भाषणों और बोलचाल में अक्सर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं कि दूसरे व्यक्ति को उसका मतलब समझने के लिए शब्दकोश तलाशना पड़ जाता है। थरूर का असर अब पार्टी के दूसरे नेताओं पर भी दिखने लगा है। हिन्दुस्तान अखबार के साप्ताहिक 'राजदरबार' कॉलम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने आपसी बातचीत में जब ऐसे ही कठिन शब्द का इस्तेमाल किया, तो दूसरे नेता ने फौरन टोका। कांग्रेस नेता ने अपने साथ से कहा कि तुम पर भी शशि थरूर का असर आ गया है। शशि थरूर की तो अंग्रेजी ठीक है, पर तुम तो आसान शब्द बोला करो। क्षेत्र में ऐसी अंग्रेजी बोलोगे तो निश्चित तौर पर अगली बार हार तय है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.