नई दिल्ली, मार्च 24 -- केंद्र की भाजपा सरकार और दक्षिणी राज्यों के नेताओं के बीच चल रहे हिंदी-तमिल विवाद के बीच भाजपा ने केरल में राजीव चंद्रशेखर को नया अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर को केरल में भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है। प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि राजीव चंद्रशेखर को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया है। इससे पहले रविवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केरल यूनिट के अगले अध्यक्ष के रूप में पूर्व सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के नाम का प्रस्ताव पार्टी के सामने रखा था। इसके बाद सोमवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक...