एटा, फरवरी 19 -- एटा। हत्या करने के बाद शव को जलाकर फेंकने के मामले में तीसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है हालांकि कुछ लोग शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। शव शिनाख्त से इंकार कर दिया। पुलिस के सामने खुलासे से पहले शव शिनाख्त कराने की बहुत बड़ी चुनौती है। पुलिस की माने तो शव शिनाख्त को लेकर प्रयास किए जा रहे है। बता दें कि कोतवाली देहात के गांव पवांस के पास दो दिन पहले नहर किनारे युवक का शव पड़ा मिला था। शव को जलाया गया था। पहचान छिपाने के उददेश्य से शव को जलाया गया। कोतवाली देहात पुलिस की माने तो हत्या कहीं और की गई और शव को जिले में लाकर फेंका गया है। पड़ोसी जिले के थाना से लापता लोगों की सूची मांगी गई साथ ही उन्हे बताया गया है कि कोई भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करान आए तो तत्काल कोतवाली देहात पुलिस से संपर्क करे। कोतवाली द...