संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में महगर के हनुमान मंदिर के पास दिल्ली से बिहार के बेगूसराय शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस रविवार को कंटेनर में पीछे से घुस गई। एम्बुलेंस में सवार चार लोग घायल हो गए। ये लोग बिहार के बेगूसराय जिले निवासी हैं। इन लोगों ने गोरखपुर के किसी अस्पताल में इलाज कराया। दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव लेकर आगे चले गए। इसी दौरान आ रही एक अन्य ट्रक में भी पीछे से दो अन्य कार एक दूसरे से टकरा गईं। हालांकि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मगहर चौकी पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह दिल्ली से शव लेकर एक प्राइवेट एम्बुलेंस बिहार के बेगूसराय जा रही थी। यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट पहुंची थी। इसी दौरान वहां उठ रहे धुंए से कोहरा जैसा मौसम हो गया और अंधेरा छा गया। इससे दिखना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.