बक्सर, अगस्त 12 -- इटाढ़ी। थाना क्षेत्र के अतरौना पुल के पास बाढ़ के पानी में मिले किशोर के शव मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि किशोर के शव की पहचान स्थानीय गांव निवासी लक्ष्मण कुशवाहा के पुत्र छोटू कुशवाहा के रूप में हुई थी। मृतक के परिजन हत्या कर शव को बाढ़ के पानी मे फेंके जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार की शाम तीन घंटे तक सड़क जाम कर रखा था। बाद में राजपुर विधायक विश्वनाथ राम के आश्वासन पर जाम हटा। मृतक के पिता लक्ष्मण कुशवाहा ने अपने चाचा श्रीराम कुशवाहा और रामबचन कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...