संभल, अप्रैल 23 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के ठाटी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मक्के के खेत में शव पड़े होने की सूचना खेत स्वामी द्वारा पुलिस को दी गई। मौके की गंभीरता को देखते हुए कैला देवी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मंगलवार को एनपीएस स्कूल के पास खेत स्वामी ने मक्के के खेत में गड्ढा खोदकर किसी जीव के नवजात बच्चे को पड़ा देखा और उसे मानव शव समझकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि यह किसी जंगली जानवर का बच्चा था, जिसे उस जानवर ने मिट्टी हटाकर खेत में गड्ढा बनाकर जन्म दिया था। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और ग्रामीणों की भीड़ को भी स्थिति से अवगत कराया गया। घटनास्थल पर उत्सुकता के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध नहीं है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.