फिरोजाबाद, दिसम्बर 11 -- थाना लाइनपर क्षेत्र स्थित छारबाग कब्रिस्तान में गुरुवार प्रातः शव दफनाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने शव दफनाने का विरोध किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। शीतल खां के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग गुरुवार को कब्रिस्तान में शव को दफनाने पहुंचे। उसी दौरान क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए। उन लोगों ने शव को दफनाने का विरोध किया। विरोध को लेकर वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक महिला के विरोध करने पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव करने का प्रयास भी किया। स्थिति बिगड़ते देख बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...