बस्ती, मार्च 24 -- हर्रैया (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के हर्रैया थानांतर्गत भदावल बाजार में शनिवार को एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। उसके घरवाले इस घटना के लिए कथित सूदखोरों पर जबरन जहर खाने के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। थाने से लगायत आला अफसरों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार को पोस्टमार्टम बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से ही इंकार कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही हर्रैया थाना पुलिस व अफसर मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने के प्रयास में जुट गए। परिजन मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मृतक राजू कसौधन भदावल गांव में पड़ने वाले पेट्रोलपंप के बगल हाइवे के किनारे किराए के मकान में रहकर वाहनों में ग्रीस भरने का कार्य करता था। बताया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.