चित्रकूट, फरवरी 24 -- चित्रकूट। संवाददाता दो दिन पहले जिला अस्पताल गेट के पास मृत अवस्था में मिले युवक की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने सोशल मीडिया में शिनाख्त के लिए फोटो वायरल कराई थी। जिस पर उसकी पहचान हो पाई। मृतक राधे निवासी जनकपुर जनपद पन्ना मप्र का रहने वाला है। मंगलवार को सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों के मुताबिक राधे अपनी पत्नी साधना और तीन बच्चों के साथ छतरपुर में रहता था। वह फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बीते 20 फरवरी को वह घर से निकला था। लेकिन राधे चित्रकूट किसके साथ और क्यों आया, इसकी जानकारी उनको नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.