उन्नाव, मई 15 -- नवई। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के फरहदपुर गांव के निकट मंगलवार सड़क हादसे में बाइक सवार मां, बेटी सहित देवर की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों को देख मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गई। रात परिजनों ने गांव स्थित खेत पर तीनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बुधवार घर में परिजनों की सिसकियां गूंजती रही। गांव में सन्नाटा पसरा रहा और घर में चूल्हा तक नहीं जल सका। उधर, घटना की जानकारी पर सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ओहरापुर कौड़िया गांव के रहने वाले अंकित की पत्नी रंगीता अपनी बेटी आकृति की दवा लेकर देवर गौरव के साथ बाइक से मंगलवार सुबह आते समय फरहदपुर अस्पताल के पास डंपर ने टक्कर मार रौंद दिया था। हादसे में रंगीता व मास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.