हरदोई, नवम्बर 22 -- बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर रोड स्थित अशरफ टोला मोहल्ले में छात्रा की आत्महत्या के बाद उसी दिन मड़िया सिकंदरपुर गांव के युवक ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं से गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशरफ टोला निवासी एक छात्रा ने सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तहरीर दिए जाने से व्यथित होकर मड़िया सिकंदरपुर निवासी युवक ने खेत के पास स्थित बाग में किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। अनूप तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। दोनों में प्रेम संबंध की बातें पहले से कही जा रही थीं। दोनों मौतों की सूचना पर एडिशनल एसपी मार्तंड प्रताप सिंह, सीओ हरियावां अजीत चौहान, बेनीगंज कोतवाल ओमप्रकाश सरोज समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा ...