जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर । झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चतुर्थ राज्य सम्मेलन रविवार को जगन्नाथ जैन महाविद्यालय झुमरीतिलैया के सभागार में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे राज्यभर से लगभग 500 स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में 51 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शहर के पांच लोगों को इसमें पदाधिकारी बनाया है इसमें शहर के शर्मिला ठाकुर को अध्यक्ष, तुषार कांत बनर्जी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रद्युमन कुमार को उपाध्यक्ष, राजू कुमार को संयुक्त मंत्री व महिला उप समिति की संयोजिका कुसमांजलि को बनाया गया है।सभी जमशेदपुर के रहने वाले है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.