सहरसा, जनवरी 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल के पुराने भवन में गुरुवार को दोपहर नाबालिग लड़की साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन भवन के हिस्से में चल रहे प्रशिक्षण में मौजूद महिला व अन्य के कारण नाबालिग लड़की की जान बच गई। हालांकि युवक भागने में सफल रहा। मामला सामने आने के बाद एसपी हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर छानबीन की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के सबंध में जा रहा है कि गुरुवार को एक नाबालिग लड़की अपने महिला रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए अस्पताल आयी थी। अस्पताल में इलाज कराने के लिए पर्ची कटाना आवश्यक होता है। पर्ची कटाने मे मदद करने के बहाने दोनों युवकों ने नाबालिग लड़की को सदर अस्पताल परिसर स्थित पुराने भव...