पटना, मई 6 -- दियारा क्षेत्र एक गांव में सोमवार को नशे में धुत युवक ने तीन वर्षीया मासूम के साथ मक्के की खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित बच्ची को खेत में लहूलहान अवस्था में छोड़कर भाग निकला। मासूम की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित को पीटकर अधमरा कर दिया। कई घंटों से बच्ची को नहीं देखकर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो लोगों ने बताया कि मासूम को लेकर गांव का ही बासुदेव महतो घूम रहा था। महिलाओं द्वारा मक्के की खेत की ओर ले जाने की बात बताई गई। जब परिजन खोजते हुए खेत में गए तो बच्ची को लहूलुहान अवस्था में देखा। घटना से आक्रोशित लोगों ने बासुदेव की खोजबीन करने लगे। उस पर नजर पड़ते ही उग्र लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इससे आरोपित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर, वारदात की खबर मिलते ही श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.