सितारगंज, सितम्बर 9 -- उधमसिंह नगर के सितारगंज में घिनौनी घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर पर रिश्ते की तीन वर्ष की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोर बच्ची को एक धार्मिक स्थल में ले गया था। धार्मिक स्थल के संस्थापक ने सीसीटीवी फुटेज में किशोर की करतूत देखी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया है।सीसीटीवी में घिनौनी करतूत घटना शनिवार की बताई जा रही है। दोपहर में एक धार्मिक स्थल में सामान बिखरा हुआ था। धार्मिक स्थल के संस्थापक ने सामान फैला देख वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे की फुटेज देखकर वह अवाक रह गए। इसमें एक किशोर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। संस्थापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- देहरादून में रेव पार्टी की सूचना पर आधी रात छापा,नेताजी के भाई को देख सहमी पुलिसअस्पताल म...