मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- बोचहां। शर्फुद्दीनपुर गुदरी बाजार में गुरुवार की रात करीब आठ बजे बाइक खड़ी करने के विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान भगदड़ मच गई। मुखिया अजय कुमार ने पुलिस को सूचना दी। बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद मुखिया ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को मामले से अवगत कराया। उसके बाद पुलिस पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया गया। थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि पूर्व के विवाद में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.