नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- किडनी शरीर का जरूरी अंग है, ये खून को साफ करना, गंदगी को बाहर करना, फ्लूड को बैलेंस करने जैसे जरूरी काम करती है। आपने कई बार सुना होगा कि किडनी डैमेज होने से मौत हो गई या फिर किडनी फेल हो गई। हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं, एक किडनी के साथ भी इंसान जिंदा रह सकता है लेकिन दोनों खराब हो जाए। तब किसी का भी बचना काफी मुश्किल हो जाता है। हमारी डेली लाइफस्टाइल, खान-पान किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। किडनी में छोटे-छोटे फिल्टरिंग यूनिट्स नेफ्रॉन होते हैं, जब ये खराब होने लगे तब किडनी सही से फंक्शन करना बंद कर देती है, इसे नेफरोसिस कहते हैं। किडनी अगर काम करना बंद करने लगती है या फिर डैमेज हो रही होती है, तो शरीर में कुछ संकेत दिखते हैं। अगर समय रहते इन्हें आपने पहचान लिया, तो अपनी जान बचा सकते हैं। हुबली अस्पताल की ने...