नई दिल्ली, जनवरी 12 -- दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके के एक पार्क में लावारिस हालत में नवजात बच्चा मिला, तो देखने वालों के होश उड़ गए। बच्चे के शरीर में दिल की धड़कन नहीं थी और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। आनन-फानन में नवजात को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समय रहते इलाज देकर उसे मौत के मुंह से वापस खींच लिया।शरीर पीला, सांसे थमीं, नाल भी नहीं कटी थी जानकारी के मुताबिक, नवजात को स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्यों ने पार्क में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्चे को फोर्टिस ला फेम अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भर्ती के समय बच्चा गंभीर हाइपोथर्मिया से पीड़ित था। उसकी शरीर पीला पड़ चुका था, सांस नहीं चल रही थी और नाल भी कटी हुई नहीं थी। इसके अलावा, बच्चे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.