कौशाम्बी, फरवरी 1 -- सदर तहसील क्षेत्र के जजौली गांव में सड़क किनारे पन्नी डालकर गुजर-बसर कर रहे बजुर्ग दंपती अब बचे हुए दिन आराम से काट सकेंगे। जानकारी होने पर पहुंचे वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय ने रविवार की सुबह दोनों को वृद्धाश्रम में आवासित करा दिया। तहसील क्षेत्र के महावां के रहने वाले रामदीन पुत्र स्व. कन्हई व पितनी पत्नी रामदीन नि:संतान थे। लगभग 15 वर्ष पूर्व दम्पति ने अपनी पुस्तैनी भूमि व घर बेचकर गांव छोड़ दिया था। इसके बाद वह जजौली गांव के पास सड़क किनारे पालीथिन डालकर गुजर-बसर करने लगे। बताते हैं कि जब तक हाथ-पैर काम किया पति-पत्नी ने गांव में लोगों का खेत बटाई पर लेकर मेहनत की और गुजर-बसर करते रहे। लेकिन अब उनके हाथ-पैर जवाब दे रहे हैं। काम करने की हिम्मत नहीं रह गई तो जीवन जीना कठिन होने लगा। रुपयों के आभाव व खानपान नियमित न होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.