अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कृष्णांजलि नाट्यशाला में पतंजलि परिवार के तत्वावधान में योग सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें योग साधकों, विद्यार्थियों और आमजन ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी विपिन आर्य व युवा भारत के राज्य प्रभारी एसपी सिंह रहे। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन व वैज्ञानिक जीवन पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सशक्त माध्यम है। आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग ही स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त, संस्कारित और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े...