नई दिल्ली, मार्च 17 -- अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले की जांच जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने राव को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। साथ ही उन्होंने इस तस्करी कांड में कर्नाटक सरकार के कई मंत्रियों के जुड़े होने का भी दावा किया है। हालांकि, उन्होंने नाम जाहिर नहीं किए हैं और कहा है कि विधानसभा में खुलासा करेंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यतनाल ने कहा, 'उसने पूरे शरीर पर सोना लपेट रखा था। उसके पास जहां भी छेद था, वहां शोना छिपाया था और तस्करी की थी।' उन्होंने तस्करी के इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राव को 3 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास 14 किलो से ज्यादा का सोना बरामद हुआ था, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। यतनाल ने कहा, 'म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.