प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया तिवारी ने कहा कि तंबाकू शरीर के हर अंग को प्रभावित करता है। प्रत्येक वर्ष नौ लाख से अधिक लोग तंबाकू के सेवन से मरते हैं। इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी थीम 'अपील का पर्दाफाश करना रखी है। इसलिए जनता को सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी तंबाकू कंपनियों के आकर्षित करने वाले विज्ञापनों से बचना चाहिए। खासतौर से युवाओं को कंपनियों के चंगुल में नहीं फंसना चाहिए। इस मौके पर डॉ. ज्योति भूषण, डॉ. कमल सिंह, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव व डॉ. अनूप चौहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.