बिहारशरीफ, जून 21 -- शरीर, मन और आत्मा की एकता का विज्ञान है योग : गिरिराज नव नालंदा महाविहार में केन्द्रीय मंत्री ने किया लोगों के साथ योगाभ्यास योग से होने वाले लाभ के बारे में दी जानकारी फोटो : योग 01 : नव नालंदा महाविहार में शनिवार को विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। विश्व योग दिवस पर शनिवार को जिलाभर में कार्यक्रमों की धूम रही। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने नव नालंदा महाविहार में लोगों के साथ योग किया। साथ ही लोगों को योग का महत्व बताया। कहा कि शरीर, मन और आत्मा की एकता का विज्ञान ही योग है। दुनिया में योग का बाजार 70 मिलियन डॉलर का हो गया है। उन्होंने लोगों को प्रतिदिन एक घंटा योग करने की भी सलाह दी। श्री सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम जीवनशैली...